फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शासन की नई आबकारी नीति पर माफियाओं की सेंधमारी

शासन की नई आबकारी नीति पर माफियाओं की सेंधमारी

Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शासन की नई आबकारी नीति पर माफियाओं की सेंधमारी
सहारनपुर। जीरो टोलरेंस नीति के तहत शासन की ओर से लाई गई नई आबकारी नीति में भी माफियाओं की सेंधमारी हो रही है। ई टेंडर को मात देने के लिए आवेदक बड़े पैमाने पर पूल बना रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की शह पर यह पूरा खेल हो रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर अब तक ठेका चला रही कंपनी के लोग ही पूल के जरिए फिर से अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा और उत्तराखंड के बीच होने के कारण सहारनपुर में बड़े पैमाने पर शराब माफिया सक्रिय हैं। नई नीति में ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य नियमों के चलते इनके मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अब ग्रुप बनाकर ई टेंडर में भी पूल बनाया जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि इस पूरी सेंधमारी में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भी पूरी शह है। यही कारण है कि आवेदन भी बेहद सधे अंदाज में किए जा रहे हैँ। यहां बता दें कि अब तक कंपनी की ओर से सहारनपुर सहित पश्चिमी यूपी में शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी से अफसरों की नजदीकी भी जगजाहिर है। यही कारण है कि कंपनी के लोग भी पूल बनाकर नई नीति में अपनी पैठ रखना चाहते हैँ। उधर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का कहना है कि पारदर्शिता लिए शासन ने नई नीति लागू की है। इसको पारदर्शी रखने के लिए कर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed