{"_id":"5a887d4f4f1c1bb1208b9c36","slug":"71518894415-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया
सहारनपुर/गागलहेड़ी। जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव गड़ौला पहुंच कर 100 बीघा से ज्यादा चरागाह की भूमि को कब्जाधारियों के कब्जे से मुक्त कराया। टीम ने कब्जाधारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
तहसीलदार अशोक कुमार सैनी टीम के साथ ग्राम गड़ौला पहुंचे। जहां उन्होंने 102 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। तहसीलदार ने बताया कि अभिलेखों में दर्ज चारागाह की 102 बीघा भूमि पूर्व से ही आरक्षित चली आ रही है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। भूमि को खाली कराए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार प्रयास किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। एसडीएम सदर अनिल कुमार के आदेश पर भारी पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल, लेखपाल पंकज, रघुवीर, रामकुमार, बाबूराम, श्याम, पशु चिकित्सा प्रभारी मनोहर सिंह, एसएसआई मनोज कुमार, एसआई गुलाब तिवारी, एसआई अनिल कुमार, एसआई हिमांशु चौहान सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।