फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिकायत मिली तो डा. कल्बे सादिक पर भी होगी कार्रवाई : जिलानी

शिकायत मिली तो डा. कल्बे सादिक पर भी होगी कार्रवाई : जिलानी

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिकायत मिली तो डा. कल्बे सादिक पर भी होगी कार्रवाई : जिलानी
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव व बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने सलमान नदवी की तरह डा. कल्बे सादिक के खिलाफ कार्रवाई होने के संकेत दिए हैं। जिलानी का कहना है कि अगर उनके विरुद्ध शिकायत मिलती है तो बोर्ड की मीटिंग में उस पर गौर किया जाएगा। पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. कल्बे सादिक ने बाराबंकी के जहांगीराबाद में कहा था कि अयोध्या में श्रीराम के पैगाम को बढ़ाने के लिए विद्या मंदिर बनाया जाए।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर मध्यस्थता का प्रयास कर रहे आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर चौतरफा घिरे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सलमान हुसैन नदवी की सदस्यता खत्म होने के बाद अब बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. कल्बे सादिक के विरुद्ध भी सलमान नदवी जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसके संकेत दिए हैं पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी ने। मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में जिलानी ने कहा कि वर्ष 2016-17 में भी डा. कल्बे सादिक इस तरह के बयान दे चुके हैं जिसका बोर्ड ने संज्ञान लिया था। उसके बाद उन्होंने यह कहा भी था कि वह आईंदा ऐसे बयान नहीं देंगे। अब फिर से उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो लोग डा. कल्बे सादिक पर मौलाना सलमान नदवी की तरह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वो उनके बयान की नकल के साथ शिकायत लिखकर भेजें तभी उस पर गौर किया जाएगा। क्योंकि बोर्ड का हर फैसला मीटिंग में होता है कोई बयान और शिकायत भेजी जाएगी तो आगे होने वाली पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में उसे रखा जाएगा और इस संबंध में बात होगी। इसके साथ ही जफरयाब जिलानी ने सलमान नदवी की बोर्ड में वापसी पर कहा कि अगर कोई ये कहता है कि उनकी बोर्ड में वापसी हो सकती है तो ये उनका निजी मामला है। यह बोर्ड का फैसला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed