{"_id":"5a7f39824f1c1b8b268b9943","slug":"71518287234-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ पितृ सम्मान दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ पितृ सम्मान दिवस मनाया
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ पितृ सम्मान दिवस मनाया
गंगोह। दिव्य पब्लिक स्कूल में वेलेंटाइन डे के स्थान पर मातृ पितृ सम्मान दिवस का आयोजन कर समाज को एकजुटता का संदेश दिया।
मातृ पितृ सम्मान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी, तहसीलदार महेंद्र सिंह और एंटी रोमियो टीम प्रभारी सत्यवीर अत्री ने संयुक्त रुप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की गई। उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा से बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बूढ़े माता-पिता की सेवा नहीं करके उन्हें कष्ट पहुंचाया जाता है तो सारे तीर्थ और दान पुण्य बेकार है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार दें।
एंटी रोमियो टीम प्रभारी सत्यवीर अत्री ने कहा कि बालिकाओं को हर हालत में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आत्मबल मजबूत रखना चाहिए। प्रियांशु, प्रिंसी, वीनस, पूजा, रतिका, शैली, काजल, खुशी, मनमीत और लवी ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता डायरेक्टर प्रदीप शर्मा व संचालन हरिओम शर्मा ने किया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चैधरी, श्याम सिंह पंवार, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, गगन शर्मा, अरविंद टेबक, विजेंद्र सैनी, रमेश थापा, हन्नी बजाज आदि मौजूद रहे।