फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रालोद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

रालोद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

Mon, 05 Feb 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति
रालोद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति
विज्ञापन

सहारनपुर। रालोद की बैठक में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि गन्ना और आलू किसानों की समस्याओं को लेकर आठ फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घेराव का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे।

रविवार को देहरादून चौक स्थित कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुुंचने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि रालोद ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य चौधरी सतपाल वर्मा और मंडल उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षा से गन्ना और आलू के किसानों की स्थिति बदहाल हो गई है। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने के चलते किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। चौधरी हरपाल, फखरुल इस्लाम, राव इरफान, राव जान, चौधरी अशोक टिकरोल, राव आरिफ, सुमित चौधरी, हाजी सलीम कुरैशी, पंकज चौधरी, आसिफ, राव अखलाक, राव शकील प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed