{"_id":"5a74a7ec4f1c1b410b8b6976","slug":"71517594604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घेर में चल रही थी राशन की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घेर में चल रही थी राशन की दुकान
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। गाम महेश्वरी कलां में प्रधान के घेर में सस्ते गल्ले की दुकान चल रही थी। एसडीएम ने छापा मारा तो मामले का खुलासा हुआ। जांच में राशन भी कम पाया गया। जिस पर राशन डीलर एवं ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
चिलकाना के ग्राम माहेश्वरी कलां में राशन वितरण में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रहीं थीं। जिस पर उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने रेशम देवी पत् नी मुकेश को आवंटित राशन की दुकान पर छापा मारा। लेकिन राशन की निर्धारित जगह पर स्थित दुकान बंद मिली। लोगों से जानकारी के बाद एसडीएम ग्राम प्रधान शमा परवीन पत्नी रियासत अली के घेर में पहुंचीं तो वहां पर राशन का अनाज एवं अन्य सामान रखा हुआ मिला। साथ ही उन्होंने राशन की जांच की तो राशन के रिकार्ड में राशन काफी कम पाया गया। मौके पर 220 कट्टों के स्थान पर मात्र 140 कट्टे ही पाए गए।
एसडीएम संगीता ने इस मामले में शुक्रवार को चिलकाना थाना में राशन डीलर रेशम देवी एवं ग्राम प्रधान शमा परवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।