फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा में निकली संत रविदास शोभायात्रा

कड़ी सुरक्षा में निकली संत रविदास शोभायात्रा

Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में निकली संत रविदास शोभायात्रा
बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर में संगीनों के साये में रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। आला अधिकारी मौके पर रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। शोभायात्रा के दौरान गांव की नाकेबंदी कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा। सकुशल शोभायात्रा निकलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जातीय हिंसा के बाद शब्बीरपुर में रविदास जयंती पर शोभायात्रा पुलिस प्रशासन चुनौती के रूप में लेकर चल रहा था। पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी में जुटा हुआ था। मंगलवार को गांव में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा के चलते गांव के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। यात्रा के दौरान मकानों की छतों पर भी पुलिस मुस्तैद रही। गांव में बाहरी तत्वों को रोकने के लिये गांव की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी की गई थी। दोपहर करीब 12 बजे रविदास मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ एसपी देहात विद्या सागर मिश्र व एडीएम एसके दुबे ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में पुलिस ने कोर्ट के आदेशों को पालन करते हुए बैंड की आवाज को भी नियमानुसार बजवाया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। यात्रा के दौरान एसडीएम रामपुर राकेश गुप्ता, सीओ देवबंद सिद्धार्थ, एसओ बड़गांव भूपेंद्र, एसओ नागल छोटे सिंह सहित महिला पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed