{"_id":"5a6e152f4f1c1b77268b6c38","slug":"71517163823-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को चाहिए पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को चाहिए पदोन्नति
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा विभाग के कर्मियों के लिए मांगी पदोन्नति
सहारनपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने चिकित्सा विभाग में तैनात समूह घ के कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को भी बिंदूवार अंकित किया है।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार और जिला मंत्री नरेश कुमार ढिलोर ने बताया कि समूह घ के कर्मचारियों को आज तक परिचय पत्र तक जारी नहीं हुए हैं। इस वजह से उन्हें अक्सर समस्या से गुजरना पड़ता है। वर्षों से समूह घ के अनेक कर्मचारी एक ही पद पर काम कर रहे हैं। उन्हें कनिष्ठ लिपिक के पदों पर पदोन्नति की जानी चाहिए। दस साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को वर्दी और धुलाई भत्ता दिलाने तथा एसीपी का लाभ दिलाने की भी मांग रखी।