{"_id":"5a6a2fb24f1c1b83268b6860","slug":"71516908466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएम डिग्री कॉलेज शिमलाना में खेल प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएम डिग्री कॉलेज शिमलाना में खेल प्रतियोगिता संपन्न
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंची कूद में पारुल और लंबी कूद में नेहा रही प्रथम
देवबंद (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप मेमोरियल डिग्री कॉलेज शिमलाना में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
कॉलेज प्रांगण में खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम और अपूर्वा द्वितीय जबकि 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम और पारुल द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पारुल प्रथम और प्रियंका द्वितीय जबकि लंबी कूद में नेहा प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह शतरंज, खो-खो, वालीबाल, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के सचिव ऋषिपाल सिंह और प्राचार्य संदीप गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप सचिव सुरेंद्र सिंह और पूर्व प्राचार्य अंकुर पुंडीर ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया।