{"_id":"5a62398e4f1c1b7b268b54c8","slug":"71516386702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम ई को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम ई को सौंपा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन से माफी मंगवाने और उनको तत्काल पद से हटवाने आदि मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी एसके दूबे को सौंपा।
शुक्रवार को एडीएम ई को सौंपे गए ज्ञापन में शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि वे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा मदरसों और बाबरी मस्जिद के खिलाफ दिए गए बयान से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि बयानों से साफ हो गया कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर एक अयोग्य व्यक्ति को बैठा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिया समुदाय के रहबर आयाततुल्ला खामनई ने यह संदेश दिया है कि सुन्नी हमारे भाई हैं। उन्होंने वसीम रिजवी को तत्काल प्रभाव से हटाने, उन पर चल रही भ्रष्टाचार की जांच को तत्काल पूरी कराने, जनपद के शिया कब्रिस्तानों की चारदीवारी निर्माण में हुए घोटालों की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने से पहले इमाम बाड़ा अंसारियान पर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। मौलाना इजहार हैदर, इंतेजार मेहंदी जैदी, हसन अहमद काजमी, लियाकत हुसैन जैदी, सलीम आब्दी, मिर्जा मेहरबान, अख्तर अली जैदी, मंजर हुसैन काजमी, तालिब जैदी, जमाल जैदी, रियाज रिजवी, आमिर हवारी, रविश आब्दी आदि रहे।