{"_id":"5a53b3e04f1c1b35338b736b","slug":"71515434976-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल उद्घाटन में हावी रही भाजपा की गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल उद्घाटन में हावी रही भाजपा की गुटबाजी
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गागलहेड़ी के दया शुगर मिल के उद्घाटन समारोह में भाजपाइयों की गुटबाजी देखने को मिली। इससे मंच पर अव्यवस्थाएं फैल गई। भाजपाइयों में मंत्री के बराबर में कुर्सी पर बैठने के लिए खींचतान होती नजर आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी तथा एसएसपी को किनारे होने पड़ा।
भाजपा में चल रही गुटबाजी हर बार सरकार के कार्यक्रमों में देेखने को मिलती है। सोमवार को प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा गागलहेड़ी में दया शुगर मिल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। मंत्री के मंच पर पहुंचते ही अव्यवस्थो फैल गई। जनपद के अनेकों जगहों से आए भाजपा पदािधिकारी व कार्यकर्ता मंत्री के बराबर में कुर्सी पर बैठने और फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर चढ़ गए। ऐसे में एक बार फिर भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों में खींचतान दिखाई दी। इस कारण कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा एसएसपी बबलू कुमार की कुर्सी मंत्री के बराबर में लगाई गई थी। लेकिन दर्जनों भाजपाई मंत्री के बराबर में बैठने के लिए मंच पर चढ़ गए। इस कारण प्रभारी जिलाधिकारी संजीव रंजन और एसएसपी बबलू कुमार को किनारे पड़ा होना पड़ा। दोनों अधिकारी मंच के बिल्कुल किनारे बैठे। बता दें कि इससे पूर्व भी भाजपा और सरकार के कई कार्यक्रमों में भाजपाइयों में गुटबाजी देखने को मिल चुकी है। पिछले दिनों कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यक्रम में गुटबाजी को लेकर हंगामा हो गया था। ऐसे अनेक मौके आए, जब गुटबाजी के चलते कार्यक्रमों में अव्यवस्थाएं फैल चुकी हैं।
नहीं शामिल हुए विपक्षी विधायक
सहारनपुर। दया शुगर मिल के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा के नगर विधायक संजय गर्ग, सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर और बेहट से नरेश सैनी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि जिस क्षेत्र में कार्यक्रम चल रहा था, वह विधायक मसूद अख्तर का विधानसभा क्षेत्र है। मंच पर इन विधायकों के नाम बोले गए, लेकिन तीनों विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। तीनों विधायकों की कार्यक्रम में अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।