{"_id":"5a301cdd4f1c1b68678c184a","slug":"71513102557-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च उठाएगी सरकार
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शादी अनुदान योजना दोबारा शुरू की जा रही है। इस बार योजना को मुख्यमंत्री सामूहिक योजना का नाम दिया गया है। सरकार गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी और पूरा खर्चा उठाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कूष्णा प्रसाद ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाली युवतियों को अपने सभी प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे। शादी के लिए अनुदान प्राप्त करने वाले परिवार की आय गरीबी रेखा से नीचे शहरी क्षेत्र में 56 हजार 460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46 हजार रुपये वार्षिक होनी चाहिए। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाली कन्याओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए शौक्षिक, जन्म, मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड सहित सभी प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे। दिव्यांग कन्याओं को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक मदद दी जाएगी। सामान्य वर्ग में आने वाली कन्याओं को 20 हजार की धनराशि एवं विधवा और तलाकशुदा को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। विवाह संस्कार के लिए 10 हजार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में योजना के लिए समिति का गठन किया गया है।
पेंशन दिवस में होगा समस्याओं का समाधान
सहारनपुर। मुख्य कोषाधिकारी पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की पेंशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए 17 दिसंबर को पेंशन दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनमंच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।