फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिवंगत मंत्री के परिवार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप

दिवंगत मंत्री के परिवार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप

Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत मंत्री के परिवार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप
दिवंगत मंत्री के परिवार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। बाबूपुर नगली इंटर कॉलेज में गुर्जर समाज की बैठक में वक्ताओं ने दिवंगत मंत्री के परिवार पर सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन प्रविंदर कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
सरपंच प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन झबल सिंह, चौधरी सुरेंद्र एवं ओमपाल सिंह ने कहा कि दिवंगत मंत्री को 2012 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनवाने में गुर्जर समाज ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उनके परिवार ने गुर्जर के साथ धोखा किया। देवबंद में गुर्जर समाज से एक मात्र नेता प्रविंदर कुमार गन्ना समिति के चेयरमैन थे। आरोप है कि इस परिवार से यह सहन नहीं हुआ तथा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन दिवंगत मंत्री के परिवार को गुर्जर समाज समय आने पर जवाब देगा जबकि 2016 के उपचुनाव में भी गुर्जर समाज ने दिवंगत मंत्री की पत्नी को एकतरफा वोट दिया था। गुर्जर समाज को अपमानित करने पर मंत्री के परिवार का सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने बागपत के चिरचिटा के सुमित गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी की है। अध्यक्षता घसीटा सिंह ने की। बैठक में रमेश पंवार, नवाब सिंह, पदम सिंह, चरण सिंह, सनोज चौधरी, महीपाल सिंह, महक सिंह, कुलबीर सिंह, सतीश प्रधान, रमेश, कृष्णपाल, नाथीराम, श्रवण कुमार, भुल्लन सिंह, सुखबीर, रणबीर, संजीव प्रधान, विक्रम सिंह, पहल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed