फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भोजपुर ने हरड़ को हरा जीती कबड्डी चैंपियनशिप

भोजपुर ने हरड़ को हरा जीती कबड्डी चैंपियनशिप

Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर ने हरड़ को हरा जीती कबड्डी चैंपियनशिप
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव टाबर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भोजपुर की टीम ने हरड़ की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों की 75 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फाइनल मैच का उद्घाटन करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष और यूथ गुर्जर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के फाइनल में भोजपुर टीम ने हरड़ टीम को हराकर विजयश्री हासिल की। विजयी टीम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी और वेदपाल बाबू ने 11 हजार रुपये एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिन राणा एवं रविश राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 75 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में आयोजन समिति के तेजवीर राणा, पूर्व प्रधान अमरदीप टिंकू, संजय, भीम, सोनू नंबरदार, प्रदीप, संदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed