{"_id":"59a5bd314f1c1b17278b46ca","slug":"71504034097-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ जहारवीर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ जहारवीर मेला
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ जहारवीर मेला
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के जुड्डी रोड पर स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी का दो दिवसीय मेला धूमधाम से शुरू किया गया। इस अवसर पर जाहरवीर जी की छड़ी की ढोल नगाड़ों के नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
सोमवार को जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर हवन यज्ञ के साथ मेले का आयोजन किया गया। शाम करीब छह बजे नगर की परिक्रमा करके ढोल नगाड़ों के साथ जैसे ही जाहरवीर जी की छड़ियां मेले के द्वार पर पहुंची तो पूरा मेला पंडाल गोगा जी के जयकारों से गूंज उठा। मेले का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी ने रिबन काटकर किया। मेले के दौरान कई जगहों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान गोगा म्हाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पलटूराम कश्यप, सतीश गर्ग, विजय शंकर सैनी, दिनेश कश्यप, संदीप कुमार, रोहताश कश्यप, वेद प्रकाश, बिजेंद्र नारायण, सेठपाल, नीटू भारती, पप्पू भगत, राधेश्याम, ओमपाल भगत मौजूद रहे।