फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाहरी लोगों ने कब्जा रखे सरकारी आवास

बाहरी लोगों ने कब्जा रखे सरकारी आवास

Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाहरी लोगों ने कब्जा रखे सरकारी आवास
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए एंटी भू माफिया स्क्वायड बनाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं, मगर नगर निगम पर सरकार के आदेशों का कोई असर नहीं है। आलम यह है कि शहर में करोड़ों रुपये की खाली जमीनों के साथ ही नगर निगम की एक पूरी कॉलोनी तक पर लोगों का कब्जा है। इसमें 40 क्वार्टर बने हैं। इसके अलावा खाताखेड़ी में बने नगर निगम के क्वार्टरों पर भी लोगों ने कब्जा किया हुआ है, जिसका किराया तक नगर निगम वसूल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

पुराना चिलकाना बस अड्डा क्षेत्र में नगर निगम की म्यूनिसिपल कॉलोनी है, जिसमें 40 क्वार्टर बने हैं। यह क्वार्टर नगर निगम के कर्मचारियों के लिए बनाए गए थे। मगर हैरत की बात यह है कि अब इस कॉलोनी में निगम का कोई कर्मचारी नहीं रहता है। सभी क्वार्टर वर्षों से आम लोगों को किराए पर दिए हुए हैं। ज्यादातर लोग किराया चुकाए बिना ही निगम के क्वार्टरों में ऐश काट रहे हैं। पूर्व में नगरायुक्त रहे अधिकारियों ने कभी भी कॉलोनी को कब्जामुक्त कराने के लिए कदम नहीं उठाया। इसके अलावा नगर निगम के कुछ क्वार्टर खाताखेड़ी में भी हैं, जिनमें आम लोग किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

निगम सूत्रों की मानें तो यह लोग कई साल से बिना किराया चुकाए ही रह रहे हैं। यानी निगम अफसरों ने लोगों को मुफ्त में ही करोड़ों रुपये की पूरी कॉलोनी सौंपी हुई है। इतना ही नहीं, शहर में अनेक जगहों पर नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीनों पर भी लोग कब्जा करते आ रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। शहर में राकेश टाकिज के पीछे खाली पड़ी नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। पूर्व नगरायुक्त ओपी वर्मा ने करीब डेढ़ महीने पहले मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटा लेने को कहा था। मगर आज तक निगम ने कब्जा हटाने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर नाना को अलॉट, रह रही धेवती
खाताखेड़ी स्थित क्वार्टरों में से एक में एक महिला अपने बच्चों के साथ रह रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि वह किराए पर रहती है। जब नगरायुक्त को इसका पता चला तो उन्होंने अधिकारी से इसकी वजह पूछी। बताया गया कि कभी उक्त महिला के नाना सहारनपुर नगर पालिका में जॉब करते थे, जिन्हें वह क्वार्टर अलॉट हुआ था। वर्ष 2005 से उक्त महिला को क्वार्टर अलॉट है। यह जनकर नगरायुक्त ने हैरानी जताई। उन्होंने सभी क्वार्टरों में किराए पर रहने वाले बाहरी लोगों से क्वार्टर खाली कराने के निर्देश अधिकारी को दिए।

वर्जन
नगर निगम के क्वार्टरों में लोग किराए पर रह रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। हम जल्द ही सभी क्वार्टरों को खाली कराएंगे। इसके अलावा जिन जमीनों पर कब्जा है उनको भी खाली कराने की तैयारी की जा रही है।
- गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed