फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिनी ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

मिनी ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
सड़क हादसे में महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ससुर के साथ डॉक्टर के यहां जा रही विवाहिता की मिनी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक को लोगों ने दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया।
दुगचाड़ा गांव निवासी शिवकुमार मंगलवार को बाइक पर भतीजे अर्जुन कुमार की पत्नी अर्चना (26) को लेकर डॉक्टर के यहां जा रहा था। जब वह देवबंद मंगलौर रोड स्थित गंगदासपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए तेज गति मिनी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवकुमार तो सड़क किनारे जाकर गिरा जबकि अर्चना को पीछे से आए ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क से खेत में उतर गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फरार होने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को दबोच लिया। सूचना पर एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बामुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। शिवकुमार की तहरीर पर देवबंद निवासी ट्रक चालक आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed