फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जश्ने आजादी पर निकाली तिरंगा यात्राएं

जश्ने आजादी पर निकाली तिरंगा यात्राएं

Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जश्ने आजादी पर निकाली तिरंगा यात्राएं
जश्ने आजादी पर निकाली तिरंगा यात्राएं
विज्ञापन

छुटमलपुर/बेहट/चिलकाना/नकुड़/बड़गांव/ नानौता/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।
देहात में शिक्षण, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं पर आजादी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण करने के बाद युवाओं ने कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली।
छुटमलपुर में राष्ट्रीय आजाद मंच ने कसबे में तिरंगा यात्रा निकाली। एएचपी इंटर कालेज में पूर्व महावीर सिंह राणा, डैलमोंड इंटरनेशनल में प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल, शाकंभरी पब्लिक स्कूल में चेयरमैन सुशील राणा, प्रधानाचार्या शगुन जैन, यूपी ग्रुप आफ कॉलेज में चेयरमैन शिशिर सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया।
बेहट में तहसील मुख्यालय पर एसडीएम वैभव शर्मा, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक, नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक अजय जैन, मदरसा जामिया रहमत में प्रबंधक मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी, सैस एकेडमी में संजीव कर्णवाल, भीम आर्मी पाठशाला में जिपं सदस्य भूषणलाल ने ध्वजारोहण किया। मदरसा इस्लामिया अरबिया महादुल उलूम में प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

चिलकाना नगर पंचायत कार्यालय में ईओ आलोक कुमार, जेजे इंटर कालेज में प्रबंधक जयनाथ शर्मा, नव जनोदय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, आईटीआई में प्रबंधक विनोद कुमार, एसकेएसडी कन्या इंटर कालेज में जयनाथ शर्मा, मदरसा कुरैशियान में मौलाना गय्यूर आलम, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में प्राचार्या अनुराधा शर्मा, मदरसा अकबरिया सीकरी में हाजी गुफरान, मदसरा कुरैशीयान में मौलाना मुअवज एवं हाजी हजुर्रहमान ने मदरसा मखतब ए इस्लामिया में हसन इमाम प्रवेज, मदरसा इस्लामिया कासिम उल उलूम में मौलाना जमील हासमी, मदरसा सुल्तान उल उलूम और बस स्टैंड पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में राजेश पायलेट गोचर कन्या इंटर कालेज, नयागांव में अध्यक्ष बारूसिंह, प्रबंधक प्रदीप चौधरी, तहसील कार्यालय में एसडीएम डीपी सिंह, हरि इंस्टीट्यूट में संस्थापक हरिपाल सिंह, एमडीएवी स्कूल में प्रबंधक तेलूराम सैनी, केएल जैन में प्रबंधक शशि जैन, कोतवाली में सीओ आरपी पाठक, सीएस नेशनल इंटर कालेज में प्रबंधक पवनसिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया।
बड़गांव के एमपी एम इंटर कालेज शिमलाना में प्रधानाचार्य संतरपाल सिंह, सती स्मारक इंटर कालेज लुकादड़ी में प्रधानाचार्य सूरजभान सिंह, एसडी नेशनल हाई स्कूल जड़ौदापांडा में प्रधानाचार्य मनोज कुमार त्यागी, आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अजब सिंह, नूनाबड़ी स्थित फैजुल उल्लूम बड़े मदरसे में प्रधान मेघराज सैनी, कारी उस्मान, मौलाना सदर असगर, मौलवी अहमद ने ध्वजारोहण किया।
नानौता के गुरु नानक कन्या इंटर कालेज में प्रधान भूपेंद्र सिंह खालसा, किसान सेवक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, चंद्रसैन कांवेंट एकेडमी में प्रधानाचार्य पंकज जैन, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अहमद खान, इस्लामियां इंटर कालेज में नवेद अख्तर जैदी, प्रधानाचार्य फरजंद अली, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील राणा, रेडियेंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुज कुमार सैनी, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में डा. पंकज सिंह, मदरसा मकतब फातमी में प्रधानाचार्य नजमुल हसन, लरनसर्र एकेडमी में प्रधानाचार्य मेहंदी हसन, सरस्वती शिशु मंदिर भनेड़ा खेमचंद में ग्राम प्रधान सुदेश सिंह, श्रीराम लाल चंद्रमोहन मेमोरियल जूहा स्कूल में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन कौशिक, सरस्वती आदर्श विद्यालय में कृष्णपाल धीमान ने ध्वजारोहण किया।

ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अहमद खान, चंद्र सैन कान्वेंट एकेडमी में निधि जैन ने ध्वजारोहण किया।
रामपुर मनिहारान तहसील पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, गोचर कृषि इंटर कॉलेज प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, चमन लाल कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक नरेश चंद जैन, मदरसा मसीहुल उलूम शुभम चौधरी, बिल क्लिंटन स्कूल राजकमल सक्सेना, मदर लैंड पब्लिक स्कूल में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता,, महात्मा ज्योतिबाफूले विद्यालय में पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, इंडिया टूडे कांवेन्ट एकेडमी कर्म सिंह सैनी ने ध्वजा रोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed