फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट

Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर। देवबंद में रह रहे आतंकी अब्दुल्लाह के मुजफ्फरनगर से, दूसरे को दिल्ली से पकड़े जाने एवं एक आतंकी फैजान के फरार होने के बाद से सहारनपुर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में हैं। अमेठी में अकाल तख्त एक्सप्रेस में मिले विस्फोटक ने आतंकियों के मंसूबों को जाहिर भी कर दिया है। जिसके चलते सहारनपुर में खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

आतंकी कहीं 15 अगस्त पर किसी घटना को अंजाम न दे डालें। सहारनपुर इस समय संवेदनशील बना हुआ है और पूरे देश की खुफिया एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है। जिसके चलते सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह एवं कार्यक्रमों में विशेष रुप से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल पर आने वालों की गहनता से जांच कराने के साथ अवैध शस्त्रों, शराब एवं विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए चेकिंग कराई जा रही है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया गेस्ट हाउस, होटलों, धर्मशालाओं की चेकिंग कराई जा रही है। खुफिया एजेंसी को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed