{"_id":"596a6a3b4f1c1b0b7d8b4865","slug":"71500146235-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर सीएचसी में हंगामा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत पर सीएचसी में हंगामा
बेहट (सहारनपुर।) सीएचसी में बनी सीमेंट की बेंच पर शुक्रवार रात कोई शख्स एक महिला को बेसुध हालत में लिटाकर चला गया। सीएचसी स्टाफ के देखने पर उसका परीक्षण कराया गया तो वह मृत मिली। देर रात पहुंचे परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
रात करीब आठ बजे सीएचसी स्टॉफ की इस महिला पर नजर पड़ी। चिकित्सीय परीक्षण में मृत पाए जाने पर कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के पास से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसकी शिनाख्त शेखपुरा गांव निवासी परमी देवी (60) के रूप में की। परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे। रात करीब 11 बजे महिला को मृत देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी और पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय से उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हुई है। रात के करीब सवा 12 बजे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि ने महिला के साथ हुए हादसे की जांच और जरूरी कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे संजू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संजू ने बताया कि उनकी मां चार दिन से बेहट में अपने मायके में आई हुई थी। उसके साथ क्या हुआ उन्हें कुछ मालूम नहीं है। उधर, मायके वालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह नाश्ता करने के बाद फतेहपुर कलां गांव में अपनी किसी रिश्तेदारी में गई थी। वहां जाते समय ही किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है।