फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मैरिज होम संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

मैरिज होम संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैरिज होम संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत
मैरिज होम संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। शांति समिति की बैठक में शामिल होने के बाद स्कूटी से जा रहे मैरिज होम संचालक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने आरोपी ट्रक सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कस्बा स्थिति केके पैलेस मैरिज होम संचालक विजय कालरा (55 वर्ष) सोमवार की शाम को थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बैठक के बाद शाम लगभग साढ़े 6 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने आवास की ओर जाने के लिए निकले, जैसे ही वह अंबाला रोड पर पहुंचे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय कालरा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed