फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 lakh cheated in the name of selling electronic goods

इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी

Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
70 lakh cheated in the name of selling electronic goods
सहारनपुर। इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर एक व्यापारी से 70 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ब्रिजेशनगर निवासी समीर पांडेय इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी हैं। उन्होंने दर्ज कराए मामले में बताया कि एक वर्ष पूर्व इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने को लेकर देहरादून निवासी एक व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ था। इसके बाद आरोपी ने दिल्ली में अपने जानकार से उन्हें मिलवाया। दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगवाकर देने का भरोसा दिया गया। इसके बाद समीर ने 70 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में नवंबर 2020 में ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं दी गई। इसके बाद आरोपियों ने राजस्थान से सामान दिलवाने की बात कही, लेकिन स्टॉक न होने की बात कहकर उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। बाद में आरोपियों ने डिलीवरी देने से इंकार कर दिया और न ही उनका पैसा वापस किया। एसपी सिटी राजेेेश कुमार ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर देहरादून के पटेलनगर निवासी मनीष व दिल्ली निवासी नागेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed