फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   65 lakhs were defrauded by promising huge profits in the share market.

Saharanpur News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 65 लाख की ठगी

Fri, 12 Jun 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
65 lakhs were defrauded by promising huge profits in the share market.
- कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 65 लाख ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव नानौली निवासी अर्जुन ने थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद निवासी दीपक सैनी, उसकी पत्नी राधिका, भाई अंचल व एक अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से बेहट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अर्जुन ने बताया कि मुजफ्फराबाद निवासी दीपक सैनी ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने स्वयं को निवेश संबंधी गतिविधियों का जानकार बताते हुए उसे कई लोगों के सामने भरोसा भी दिलाया। आरोप है, कि इसी विश्वास में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में करीब 65 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। शुरुआत में दीपक ने कुछ रकम लौटाकर उसे विश्वास में लिया, लेकिन बाद में भुगतान करना बंद कर दिया। जब उसने अपनी मूल धनराशि और लाभांश की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है, कि बाद में उसने रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया और उसके दबाव बनाने धमकियां देने लगा।
विज्ञापन


अर्जुन का आरोप है कि दीपक ने उसके बैंक खाते का उपयोग उसकी जानकारी के बिना संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी गतिविधियों में भी किया। इस धोखाधड़ी में दीपक सैनी के साथ उसकी पत्नी राधिका सैनी और भाई अंचल सैनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed