फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   64195 voters will change the assembly constituency

64195 मतदाताओं का बदल जाएगा विधानसभा क्षेत्र

Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
64195 voters will change the assembly constituency
सहारनपुर। विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर नगर और देहात के 64195 मतदाताओं का विधानसभा क्षेत्र परिवर्तित हो सकता है। उसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। अभी उस पर राजनीतिक दलों से आपत्तियां मांगी हैं। शनिवार तक आपत्ति प्राप्त होने पर उनका निस्तारण होगा।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व में इसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां शिकायत भेजी गई थी। उसमें कहा था कि सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में बहुत से इलाके ऐसे हैं, जो नगर निकाय क्षेत्र से पूर्ण या आंशिक रूप से बाहर हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी इलाके बताए गए, जो हैं तो निकाय क्षेत्र में, लेकिन वहां निवास करने वाले मतदाता सहारनपुर देहात क्षेत्र की सूची में शामिल हैं। इसे दुरुस्त कर संशोधित परिसीमन कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया था। इसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने स्थानीय स्तर पर सूची का सत्यापन कराया। जिन मतदेय स्थलों को लेकर आपत्ति जताई गई थी, उनसे जुड़े मतदाताओं की संख्या और मोहल्ले के नाम सहित ब्योरा तैयार कराया गया। इसके बाद संशोधित परिसीमन का प्रस्ताव बना। उसमें सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के करीब 49732 मतदाताओं को सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल किया जाना प्रस्तावित किया गया है तो, सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल 14463 मतदाताओं को सहारनपुर नगर विधानसभा की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मीटिंग की। उसमें सपा विधायक संजय गर्ग सहित भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। उनके समक्ष प्रस्तावित संशोधन को रखा गया और आपत्ति मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में संशोधन को लेकर हुई शिकायत पर जांच और सत्यापन कराया गया। इसके बाद सूची के संशोधन का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। आपत्ति आने और उनके निस्तारण के बाद सूची फाइनल की जाएगी। -- अखिलेश सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed