Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   63 general and 90 polling stations are sensitive in the district

Saharanpur News: जनपद में 63 सामान्य और 90 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
63 general and 90 polling stations are sensitive in the district
सहारनपुर। जिला प्रशासन नगरीय निकायों के चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मतदान कराने के लिए संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया गया है। जनपद के 242 मतदान केंद्रों में से 63 सामान्य और अति संवेदनशील 90 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने नगरीय निकायों के चुनाव में मतदान को सुचारु रूप से कराने की कवायद शुरू कर दी है। मतदान के लिए व्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण से मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को पैमाना बनाया गया है। जो मतदान केंद्र जिस श्रेणी में चिह्नित किया गया है, उसी के आधार पर वहां सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 12 नगरीय निकायों में 242 मतदान केंद्र और 898 मतदेय स्थल हैं। चुनाव कराने के लिए जनपद को 36 जोन और 88 सेक्टरों में बांटा गया है। सामान्य श्रेणी में 63 मतदान केंद्र, संवेदनशील 69, अति संवेदनशील 90 और अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में 20 मतदान केंद्र रखे गए हैं।
विज्ञापन

-जनपद में सामान्य/संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र ---
निकाय मतदान केंद्र सामान्य संवेदनशील अति संवेदनशील अति संवेदनशील प्लस
नगर निगम 141 49 29 49 14
देवबंद 22 12 08 02 00
गंगोह 18 00 06 06 06
नकुड 07 00 04 03 00
सरसावा 07 00 05 02 00
रामपुर मनिहारान 13 02 07 04 00
नानौता 05 00 03 02 00
तीतरों 08 00 01 07 00
अंबेहटा 03 00 00 03 00
चिलकाना 04 00 00 04 00
बेहट 07 00 03 04 00
छुटमलपुर 07 00 03 04 00
योग 242 63 69 90 20
(नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed