{"_id":"64a71324ef4258c157077935","slug":"63-asha-workers-sat-on-fast-unto-death-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-5466-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आमरण अनशन पर बैठीं 63 आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आमरण अनशन पर बैठीं 63 आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धैर्य आखिरकार टूट गया। 63 महिलाओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही।
पिछले दो सप्ताह से आशा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर धरनारत हैं। बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं का धरना आमरण अनशन में तब्दील हो गया। महिलाओं ने कहा कि दो सप्ताह के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते वह अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक पैसा उनके खातों में नहीं आ जाता।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दे रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आंदोलनकारी महिलाओं का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा जा रहा है। इस मौके पर संतोष, कमलेश सैनी, सुषमा रस्तोगी, अनीता त्यागी, मिथलेश, सुधा, पिंकी, लता, नसीमा, माया रानी, सीमा, ममता, सरला आदि मौजूद रहीं।