{"_id":"609d63138ebc3ef1ad53b4e9","slug":"62-prisoners-released-on-interim-bail-saharanpur-news-mrt538131569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: सहारनपुर में 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 62 बंदी, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: सहारनपुर में 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 62 बंदी, पढ़िए पूरा अपडेट
Fri, 14 May 2021 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 04:48 PM IST
सार
यूपी के सहारनपुर शहर में 62 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर 60 दिन के लिए रिहा किया गया। जिले में अब तक 216 बंदी रिहा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला कारागार से 62 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर 60 दिन के लिए रिहा किया गया। अभी तक जिला कारागार एवं उपकारागार देवबंद से 216 बंदी रिहा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीडी) ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कल्पना पाण्डेय अपर जिला जज के आदेश से छह, लीलू एसीजेएम देवबंद के आदेश से चार और कुमार आशीष जेएम द्वितीय के आदेश से सात वर्ष तक की सजा वाले मामलों के विचाराधीन 52 बंदियों को छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। जो प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ऐसे विचाराधीन बंदियों को अग्रिम आदेश तक छोडे़गी।
विज्ञापन