फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   62 passengers without holding tickets in checking at railway station

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में 62 यात्री बिना टिकट पकड़े

Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
62 passengers without holding tickets in checking at railway station
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट छापे में बिना टिक्ट पकड़े गये यात्रियो पर करायी करते रेलवे ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद से आए रेलवे के मजिस्ट्रेट विकास सिंह ने टीम के साथ कई ट्रेनों की चेकिंग की, जिसमें 62 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इन सभी यात्रियों पर 62,605 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली की गई। दोबारा बिना टिकट के यात्रा न करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मजिस्ट्रेट विकास सिंह ने टीम के साथ अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस और गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग की। इन ट्रेनों में 62 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए मिले, जिनको आरपीएफ के सहयोग से पकड़कर रेलवे कार्यालय में बैठाया गया। बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर 62,605 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से अन्य यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई में सीटीआई सतीश कुमार, सीएमआई पंकज गोयल, प्रदीप गिल्होत्रा, महेश ठाकुर, सुनील कुमार, एसएस वालिया, डीवाईसीटीआई सरदार हनीत सिंह, आकाश गर्ग, सीटीआई लाइन सुनील अग्रवाल शामिल रहे। डीवाईसीटीआई सरदार हनीत सिंह ने बताया कि चेकिंग में 62 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं। इनसे 62,605 का जुर्माना वसूला गया है। मजिस्ट्रेट विकास सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed