{"_id":"5cd5bcc1bdec2207266867e3","slug":"61557511361-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार रात एकाएक बदल गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप निकली, तो भयंकर लू चली। भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया, तो दिन छिपते ही धूल भरी आंधी चलने पर परेशानियां और बढ़ गईं। जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दिन निकलने के बाद सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी थी। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, तो भीषण गर्मी के साथ ही लू ने दुश्वारियां बढ़ा दीं। मौसम के गरम मिजाज का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। शहीद गंज, पंसारी बाजार, लोहा बाजार, चौकी फव्वारा चौक, नेहरू मार्केट आदि बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। वहीं, स्कूल कॉलेज से घर लौटने के दौरान छात्र छात्राओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं, रात होते होते मौसम का मिजाज बदल गया। साढ़े छह बजे के बाद एकाएक आसमान में काली घटा छा गई और धूल भरी आंधी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक आंधी चलती रही। शहर के कोर्ट रोड, मल्हीपुर रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, हकीकतनगर आदि स्थानों पर धूल के गुब्बार के बीच लोगों को गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, आंधी की वजह से जिले भर में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त भी हो गईं, जिस कारण सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि आंधी बंद होने के बाद बिजलीघरों से सप्लाई सुचारु की जाएगी। उसके बाद ही फाल्ट होने का पता चल सकेगा कि कहां कहां पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।