{"_id":"5cab852dbdec2214505466ba","slug":"61554744621-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रायपुर की प्रधान का मतदाता सूची में नाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रायपुर की प्रधान का मतदाता सूची में नाम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम प्रधान का नाम वोटर सूची में नदारद होने पर प्रधानपति ने रोष जताया है। प्रधानपति ने कहा कि ये लोकतंत्र का भद्दा मजाक है कि जो वर्तमान में ग्राम प्रधान है उसे लोकसभा चुनावों में मतदान करने का अधिकार नहीं है।
सरसावा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रायपुर की मौजूदा प्रधान राजकुमारी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने से वह सकते में है। प्रधानपति दिनेश राणा ने बताया कि उनकी पत्नी तथा बेटी का मतदाता सूची में नाम नहीं है। प्रधानपति दिनेश राणा ने कहा कि यह तकनीकी खामी हो या मानवीय भूल, लेकिन लोकसभा चुनावों में एक मौजूदा ग्राम प्रधान से वोट डालने का अधिकार छिन गया है। दिनेश राणा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पंचायती राज व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण लोकतांत्रिक प्रणाली है और उसी पंचायती राज व्यवस्था के अनुरूप जनतांत्रिक तरीके से चुनी गई ग्राम प्रधान का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना लोकतंत्र के लिए खेदजनक है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी शिव नारायण शर्मा का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इस प्रकार का मामला है तो जांच का विषय है।