फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीएम ने कराए गुणवताहीन खाद्य पदार्थ नष्ट

एसडीएम ने कराए गुणवताहीन खाद्य पदार्थ नष्ट

Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कराए गुणवताहीन खाद्य पदार्थ नष्ट
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम व खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी की टीम ने कस्बे में खाद्य पदार्थों ब्रिकी करने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में लगातार मिलावट की शिकायतों को लेकर मंगलवार को देर शाम एसडीएम संगीता गौतम व अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह, तहसील खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंदल यादव, राहुल शुक्ला, वरुण कुमार, संजीव, एमएस प्रेमी की टीम ने इस्लामनगर रोड पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान पर ब्रांडेड कंपनियों के जूस, कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी मिली। जिन्हें जब्त किया गया और 50 किलोग्राम बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अलावा देवबंद रोड स्थित मोमोज बनाने वाले प्रमोद उर्फ छोटा के यहां छापेमारी की गई जहां से 205 किलो सास जब्त किया गया और 500 किलो सास को नष्ट किया गया। डबल डायमंड फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। यहां भी रस पीस बनाने में उपयोग आने वाली उपयोग 247 किलोग्राम सामग्री को जब्त किया गया और 150 किलोग्राम को मौके पर नष्ट किया गया। गांव जड़ोदा पांडा में दूध की डेयरी से दूध के नमूने लिए गए वहीं गंगोह से रामपुर में सप्लाई करने वाले एक दूध व्यापारी की गाड़ी को रोककर उसका भी नमूना लिया गया। इसके बाद दिल्ली रोड ढाबों पर टीम ने छापेमारी की और उनके लाइसेंस की जांच की। ढाबों पर साफ-सफाई न मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो पदार्थ नष्ट किए गए है वह मानव उपभोग के अनुपयुक्त पाए गए थे। लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed