{"_id":"5c6b088ebdec2254606a7477","slug":"61550518414-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल
सहारनपुर। लखनऊ के राजभवन परिसर में आयोजित शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में सहारनपुर जिला कारागार की चुकंदर प्रदेश में अव्वल रही। गांठ गोभी को दूसरा एवं बैंगन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
जिला कारागार अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी कारागारों में उगाई जाने वाली शाक भाजी की प्रदर्शनी 16 फरवरी को लखनऊ राजभवन में आयोजित की गई थी। इसका उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
उन्होंने बताया कि जिला कारागारों में उत्पादित फल, शाक भाजी तथा पुष्प प्रदर्शनी में अलग-अलग सब्जियों, फलों एवं पुष्पों के लिए प्रतिस्पर्धा रही। सहारनपुर जेल में उगाई गई 4.8 किलो की चुकंदर चर्चा में रही। सहारनपुर की चुकंदर को प्रथम स्थान मिला। गांठ गोभी में सहारनपुर को दूसरा तथा बैंगन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जिला कारागार के कृषि प्रभारी केके दीक्षित को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
-------