फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दांपत्य जीवन में बंधे जोडे़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दांपत्य जीवन में बंधे जोडे़

Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दांपत्य जीवन में बंधे जोडे़
नानौता/रामपुर मनिहारान/ छुटमलपुर/गंगोह/साढ़ौली कदीम/गंगोह (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर हिंदू मुस्लिम जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। इस दौरान सरकार की तरफ से दिए जाने वाले उपहार भेंट करने के साथ ही नव वर वधुओं को आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

नानौता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 42 हिंदू और 13 मुस्लिम जोड़ों की शादियां विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न कराई गई। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, बीडीओ सीपी सिंह द्वारा सभी जोड़ों को दान-दहेज का सामान, जोडे़, गर्म कपडे़ व अन्य सामान सहित आशीर्वाद देकर विदा किया। ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, एडीओ समाज कल्याण चमनसिंह, प्रमोद राणा कुआंखेड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र राणा मोरा, प्रधान रामपाल सिंह, उदयवीर राणा, सतीश राणा, संजू राणा, सतेंद्र राणा भावसी, मनजीत राणा, वेदप्रकाश राणा, अमीसिंह डायरेक्टर, उदयवीर राणा रहे। रामपुर मनिहारान में 35 हिंदू व 13 मुस्लिम जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। कन्याओं को 35 हजार रुपये का अनुदान व 16 हजार रुपये का सामान भी दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी घनश्याम ने सभी जोड़ों को सामान वितरित करते हुए आशीर्वाद दिया। बीडीओ शौकत अली, चौधरी नकुल प्रधान, विपिन कुमार, ललित कुमार, मनोज शर्मा, संजीव चौधरी, राहुल देव, जितेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, सतीश कुमार, सतपाल, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद में 56 जोड़ों को दांपत्य जीवन की डोर में बांधा गया। इनमें 41 के निकाह और 15 के वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ चमन सिंह राणा, अर्जुन सिंह राणा, मनीष कुमार, हाजी छज्जु, भंवर सिंह, जमशैद अली, जयविंद्र, राजपाल आदि ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सरकार की तरफ से नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गंगोह में भी 22 कन्याओं के सामूहिक विवाह उनके धार्मिक रस्मोरिवाज के अनुसार सम्पन्न कराये गये। इस अवसर पर शासन की ओर से नगदी के साथ ही दहेज के रुप में बर्तन, कपडे व एनड्रायड मोबाईल भी प्रदान किये। लाभार्थियों में 16 हिन्दु कन्याओं की सनातन धर्म के अनुसार पं. सतीश शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ और 6 मुस्लिम कन्याओं के काजी मौलवी आरिफ ने निकाह कराये। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, बीडीओ रवि प्रकाश, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, किसान सेवा सहकारी समिति सलारपुरा के सभापति मुकेश चौधरी, विक्रान्त त्यागी, विवेक कुमार, जेपी वर्मा, योगेश मोहन, सुजीत वर्मा, प्रधान अनंगपाल सिंह, साजिद प्रधान बसी, पूर्वप्रधान धर्मवीर, प्रधान संजय शेरमउ आदि रहे। नकुड़ में 52 हिन्दू व मुस्लिम जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी चौधरी हरिपाल सिंह व बीडीओ शौकत अली ने 44 हिन्दू तथा 8 मुस्लिम जोडों के विवाह के बाद उन्हें आशीर्वाद दिया। एडीओ विनोद कुमार, रामकुमार, त्रिलोकचंद, अरविंद शर्मा, लेखाकार रवि कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार, प्रधान सतपाल सैनी रहे।

साढौली कदीम में 55 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। इनमें से 38 जोडों को कारी असलम ने निकाह पढाया तथा 17 हिन्दू जोडों को पंडित राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने शादी के बंधन के फेरे दिलाये। एडीओ समाज कल्याण विभाग ब्रजभूषण गुप्ता, एडीओ प्रदीप पुंडीर, मोहकम सिंह, राजीव सैनी, भवर सिंह, कमल राणा, सूर्यकांत राणा, प्रधान शईद रावत, प्रधान जब्बार, चै.हाशिम, राजू कश्यप, सोनी कुमार सैनी, मौ.वसीम, राव आरिफ, राव अब्दुल कादिर, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed