{"_id":"5c47620bbdec224d04452f97","slug":"61548182027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम
सहारनपुर। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ट्रांसफार्मर फुंक गए, लाइनों में भी फाल्ट आ गया। शहर के सभी बिजलीघरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर शहर से लेकर देहात तक यही हाल रहा। मंगलवार को भी दिन भर बिजली ने झटके दिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को झकझोर डाला। सोमवार शाम को चली तेज हवा और फिर रात को हुई बारिश ने जिले भर की बिजली आपूर्ति प्रभावित कर दी। रात लगभग 11 बजे बारिश शुरू हुई। बूंदे जैसे ही ट्रांसफार्मरों पर पड़ीं, फाल्ट होना शुरू हो गया। एक के बाद एक करके शहर के सभी 13 बिजलीघरों में फाल्ट आता चला गया। लगभग 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों में भी फाल्ट हो गया। जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। मंगलवार दोपहर 10 बजे तक एक-एक करके बिजलघरों की मरम्मत कराकर सप्लाई शुरू कराई गई। मंडी समिति बिजलीघर से सप्लाई दोपहर बाद शुरू हो सकी, जबकि मानकमऊ में शाम तक ही मरम्मत होती रही। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी मंगलवार दोपहर बाद तक ही पूरा हो सका।
-- देहात में मंगलवार शाम तक भी नहीं हो पाई आपूर्ति सुचारू
बारिश और तेज हवा ने जिले भर में बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया है। अंबेहटा में सोमवार की रात से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार शाम तक भी सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में सोमवार शाम के बाद से ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। अभी तक लाइनों ट्रांसफार्मर एवं बिजलीघर में आए फाल्ट ठीक नहीं हो सके।
फतेहपुर बिजलीघर से जुड़े 50 से अधिक गांवों की सप्लाई सोमवार से ही बंद पड़ी हुई है। अधिकारी मंगलवार रात तक सप्लाई सुचारू किए जाने का आश्वासन दे रहे हैं। लखनौती क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई ठप रही। मंगलवार शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी। नकुड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम को ठप हुई। मंगलवार दोपहर में लगभग 16 घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। नानौता में भी सोमवार रात से प्रभावित हुई आपूर्ति मंगलवार दोपहर बाद ही सुचारू हो सकी।
-- बिजलीघरों में हो गया था फाल्ट
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ बिजलीघरों में बारिश के चलते फाल्ट आ गया थ। जबकि ट्रांसफार्मरों के भी फ्यूज उड़ गए थे। जिन्हें मंगलवार दोपहर तक ठीक करा लिया गया। अधिकांश क्षेत्र में सप्लाई दोपहर तक सचारू करा दी गई।