{"_id":"5c266dcebdec2256ce0817a1","slug":"61546022350-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में लोगों से पहुंचने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में लोगों से पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय पंजाबी ब्राह्मण महासभा की बैठक में कुंभ मेले के कार्यक्रमों की जानकारी दी और लोगों से कुंभ मेले में पहुंचकर पुण्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
महासभा के जिला संयोजक धीरज भारद्वाज ने कहा कि प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के सानिध्य में कुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में जगह-जगह शिविर लगे हुए हैं। लोगों को पुण्य लाभ के लिए कुंभ मेले में जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि पूरी दुनिया से करोड़ों लोग कुंभ मेले में हर बार पहुंचते हैं। यह धार्मिक आयोजन है। जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। व्यापार मंडल के प्रांतीय संयोजक राधेश्याम नारंग ने कहा कि कुंभ मेले का आयोजन वहीं होता है, जहां समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत को लेकर देवताओं से बचकर भाग रहे राक्षसों से छलक कर अमृत गिरा था। प्रयागराज, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार में लगने वाला कुंभ में प्राचीन समय में राजा, महाराजा से लेकर प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल होते थे।
बैठक में कुंभ मेले के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रथम मुख्य शाही स्नान मकर संक्रांति पर 15 जनवरी 2019 को, दूसरा सोमवती अमावस्या चार फरवरी को तथा तीसरा मुख्य शाही स्नान बसंत पंचमी 10 फरवरी 2019 को होगा, जबकि विशेष स्नान पुत्रदा एकादशी 17 जनवरी, पौष पूर्णिमा 21 जनवरी, षटतिला एकादशी 31 जनवरी, जया एकादशी 16 फरवरी तथा माघ पूर्णिमा 19 फरवरी को रहेगा।
विज्ञापन
कुंभ मेला के विशेष कार्यक्रमों में 10 जनवरी से 19 जनवरी तक श्रीमद्भागवत से गोपी गीत कथा प्रतिदिन तीन बजे से सात बजे तक कथा व्यास स्वामी जनार्दन हरि जी महाराज करेंगे। 20 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बले तक हनुमंत कथा होगी, 27 जनवरी से तीन फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा होगी, चार फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीराम कथा होगी तथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ होगा।
बैठक में गुलशन पारासर, नीलकंठ शर्मा, विद्यासागर चूड़ामणि, प्रेम, अरुण कोदंड, शलेंद्र कपिल, राकेश देव वशिष्ठ, सुनील देव वशिष्ठ, अशोक कालिया, मन्नू कपिल, परीखित पोखरियाल, व्यापार मंडल के जुगेंद्र सिंह ठकराल, संजय तिवारी, अनिल धारिया, विनीत कर्णवाल, वीरेंद्र बहल, गगन भाटिया, बलवीर सिंह छाबड़ा मौजूद रहे।