{"_id":"5c12ac4942c7925d44250632","slug":"61544727625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर इंजीनियर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर इंजीनियर ने की खुदकुशी
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली के ठीक सामने रहने वाले पेपर मिल में इंजीनियर ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कंबलवाला बाग निवासी अश्वनी गोयल (54 वर्ष) स्टार पेपर मिल में बतौर इंजीनियर काम कर रहा था और सदर कोतवाली के ठीक सामने स्थित गली में रह रहा था। पेपर मिल के लेबर वेलफेयर ऑफिसर अरुण कुमार ने बताया कि अश्वनी काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी बीमारी को देखते हुए मिल अधिकारियों ने उसे तकनीकी कार्य की बजाय परचेज विभाग में तैनात कर दिया था।
अश्वनी गोयल के मौसा कोमल प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे उन्हें अश्वनी ने फोन कर कहा था कि बीमारी के कारण वह परेशान है और अब वह जीना नहीं चाहता। जिस पर उन्होंने उसे समझाया भी। उसके बाद वह लगातार फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा तो वह दोपहर लगभग ढाई बजे उसके आवास पर पहुंचे। जहां पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। कोमल प्रसाद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस को कमरे की तलाशी में अश्वनी द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि सुसाइड नोट में अश्वनी ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट मिला
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है।