फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोतस्करों और गोहत्या के 15 साल का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

गोतस्करों और गोहत्या के 15 साल का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करों और गोहत्या के 15 साल का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
सहारनपुर। गोहत्या और गो तस्करी के मामले में लिप्त रहे आरोपियों की पुलिस अब कुंडली खंगालने लगी है। आरोपियों के 15 साल के रिकार्ड की जानकारी कर रही है और ऐसे लोगों की निगरानी भी शुरू करा दी गई है। बुलंदशहर के स्याना में हुई घटना के बाद जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कुतुबशेर के इगरी में अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में पथराव हुआ। इसके बाद शहर के शिवाजी नगर में एक गाय की जहर देकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते 15 साल के दौरान गोतस्करी एवं गोहत्या के मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। गोहत्या और गोतस्करी के मामलों में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी निगरानी शुरू करा दी गई है, कहीं भी गोहत्या अथवा गोतस्करी का कोई मामला न सामने आ जाए। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर रात में इनकी गतिविधियों की जानकारी कराई जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

---------
-- थानाध्यक्ष को निजी रूप से माना जाएगा जिम्मेदार
एसएसपी दिनेश कुमार ने थानाध्यक्षों को चेतावनी जारी की है कि किसी भी क्षेत्र में गोतस्करी अथवा गोहत्या की घटना हुई, तो थानाध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी गोतस्करी एवं गोहत्या की घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed