फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विरोध के बावजूद जेसीबी चला कर ढहा दिया निर्माण

विरोध के बावजूद जेसीबी चला कर ढहा दिया निर्माण

Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बावजूद जेसीबी चला कर ढहा दिया निर्माण
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फोरलेन निर्माण को लेकर चिह्नित जगह को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को जेसीबी चलाकर व्यापारियों की दुकानों को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान व्यापारियों और प्रशासन के बीच काफी नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने किसी की एक न चली। व्यापारियों ने निर्धारित 72 फुट के मानक को दर किनार कर अधिक दूरी तक इमारत ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के झंडे बैनर जलाए और लोकसभा 2019 के चुनाव बहिष्कार की घोषणा की।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चल रहे फोरलेन निर्माण के लिए चिह्नित जमीन को खाली करने के लिए दुकानदारों को प्रशासन द्वारा 18 नवंबर तक का समय दिया गया था। इस अवधि में खुद ही जमीन खाली न करने के चलते सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी बेहट एसएन शर्मा तहसील की टीम, लोक निर्माण विभाग व एनएच के अधिकारियों के साथ बिहारीगढ़ पहुंचे। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस और पीएसी फोर्स थी। इसके बाद टीम ने जेसीबी की मदद से कसबे में सड़क के दोनों ओर बने व्यापारियों की दुकानों को तुड़वाना शुरू कर दिया। इसमें कई जगहों पर तो व्यापारियों की दुकानों में रखा सामान भी मलबे में दबने से नष्ट हो गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के शुरू होते ही कस्बे में खलबली मच गई और सभी दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकालने लगे।
विज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन अफसरों की सख्ती के चलते उनकी एक न चल सकी। दुकानें तोड़ने के दौरान व्यापारियों की कई बार उपजिलाधिकारी से कड़ी नोकझोंक भी हुई। शाम तक अभियान चला कर जमीन को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने नियमों की अनदेखी कर मनमर्जी से निर्माण कार्य ध्वस्त कराया है। पूर्व में व्यापारियों, एसडीएम और एनएच अफसरों की बैठक में उन्हें बताया गया था कि सड़क के मध्य से दोनो तरफ 72 फुट तक जमीन खाली कराई जाएगी, लेकिन कहीं 80 तो कहीं 90 फुट तक इमारत ध्वस्त करा दी गई। यदि उन्होंने एसडीएम के समक्ष इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
-----------------------------------------------
एक फुट के चक्कर में ढहा दिया सारा मकान
बिहारीगढ़। फोरलेन निर्माण को लेकर चिह्नित जगह को खाली कराने को लेकर देर शाम कस्बे में दलित बस्ती के सामने सत्तार पुत्र निन्ना का करीब एक फीट निर्माण ही टूटना था, लेकिन जेसीबी लेकर पहुंचे एनएच के कर्मचारी ने जब सत्तार के मकान का एक फीट हिस्सा तोड़ना शुरू किया तो जेसीबी लगाते ही पूरे मकान की लेंटर भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान घर के सभी लोग बाहर निकल गए थे वरना बड़ा हादसा हो जाता। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बेहट एसएन शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां पीड़ित ने अपने गिरे घर का दुखड़ा उनके सामने सुनाया। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित को एनएच की ओर मुआवाजा दिलाने का आश्वासन दिया।
--------------------------------------------------
भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, झंडे पोस्टर जलाए
बिहारीगढ़। कसबे में निर्माण ध्वस्त होने को लेकर व्यापारियों में सबसे ज्यादा गुस्सा भाजपा सरकार को लेकर दिखाई दिया। व्यापारियों ने एसडीएम बेहट और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा के झंडे और बैनर तक जलाए। उनका कहना था कि उनकी किसी ने भी नहीं सुनी है। उनका कारोबार तो उजड़ ही गया साथ ही भारी नुकसान भी हुआ है। वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। सरकार और प्रशासन ने उनकी रोजी रोटी छीनने का काम किया है। चुनाव में मतदान का बहिष्कार करके भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा।

---------------------------------------
भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ है। एसडीएम बेहट ने यदि नियमों को ताक पर रख कर ज्यादा निर्माण तुड़वाया है तो वे इस संबंध में मंगलवार को डीएम महोदय से मिल कर मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। व्यापारियों का शोषण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। वे और उनकी पार्टी पूरी तरह से व्यापारियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed