{"_id":"5bf06d50bdec2269be333285","slug":"61542483280-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों से भेदभाव न करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों से भेदभाव न करने का आह्वान
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों से भेदभाव न करने का आह्वान
सहारनपुर। बाजोरिया रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च में कन्या भ्रूण हत्या और बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा से लेकर अन्य क्षेत्रों में बेटियों से भेदभाव न करने का आह्वान किया गया।
सेमिनार में पास्टर एनके सिंपसन और फादर डेनियल मसीह ने कहा कि बेटियों की रक्षा, उन्हें शिक्षा दिलाना, आत्मनिर्भर बनाना और भेदभाव दूर करना सबका कर्तव्य है। देश की बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर उन्हें परिजनों का सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन कर सकती हैं। बेटियों का कोख में कत्ल धार्मिक और सामाजिक पाप है। बाइबल में भी इसे जघन्य अपराध माना गया है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट शेरी, मोहम्मद फरीद, डाक्टर शाहिद, पास्टर बरिंदर, सुरेश, अनिल मसीह, ताराचंद, दिव्या, कंवरपाल, अरुण, मैरी स्टेला, फेबे मसीह, मीनू, मिंज, देव कुमार, दीपू, सागर, आकाश मौजूद रहे।