{"_id":"5ba7e1da867a55019d6177f7","slug":"61537728986-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी संत समागम में आज जुटेंगे हजारों अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी संत समागम में आज जुटेंगे हजारों अनुयायी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूरी
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित निरंकारी सत्संग में आज होने वाले निरंकारी संत समागम में सोमवार तीसरे पहर हजारों अनुयायी जुटेंगे। माता सुदीक्षा महाराज की मौजूदगी में होने वाले संत समागम में 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
संत निरंकारी मंडल के सहायक मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अनमोल ने बताया कि संत समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज से अनुयायी यहां पहुंचने शुरू हो गए। माता सुदीक्षा महाराज संत समागम में शामिल होंगी, जिनके दर्शनों के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से अनुयायी आएंगे। माता सुदीक्षा शाम पांच से आठ बजे तक प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगी। सदस्य अमरीक लाल दुआ और संचालक तिलकराज की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं। अनुयायियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई। संत निरंकारी सेवादल के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
उधर, बड़ी संख्या में अनुयायियों के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि समागम कार्यक्रम को लेकर समुचित प्रबंध कर लिए गए हैं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।