{"_id":"5ba2990e867a557ffd3690c2","slug":"61537382670-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में अनियमितता का आरोप
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। गांधी कालोनी के लोगों ने बुधवार को डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांधी कालोनी निवासी रामरति, वीणा, ममता, सुदेश, लोकेश, मूर्ति, कुसुम, खुशनुमा, मुश्तरी, शाहिद, आकिल और मुदर्रिस डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उनका आरोप यह भी है कि डीलर गेहूं व चावल का वजन बढ़ाने के लिए खाद्य सामग्री में मिट्टी व अन्य पदार्थों की मिलावट कर रहा है। जब इसकी शिकायत की जाती है तो डीलर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करता है। कालोनी के लोगों ने एसडीएम ऋतु पुनिया से उक्त सस्ते गल्ले की दुकान की जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चारा काट रही महिला को सांप ने डंसा, गंभीर
देवबंद। रामुपुर गांव में खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को रामुपुर निवासी नेकीराम की पत्नी गीता (55) खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय गीता को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घायल गीता को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इससे पूर्व रविवार को गांव करंजाली में भी चमन (65)नामक व्यक्ति को धान के खेत में कार्य करते समय सांप ने काट लिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।