{"_id":"5b7eff7342c792465e1e8ee5","slug":"61535049587-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कसे चीनी मिल प्रबंधकों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कसे चीनी मिल प्रबंधकों के पेंच
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही शुगर मिल प्रबंधकों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्हें जल्द ही भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवबंद शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक को 15 दिनों के अंदर 90 प्रतिशत भुगतान करने को कहा है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में होने वाली देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने देवबंद शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक को 15 दिनों के अंदर भुगतान का प्रतिशत 90 करने के निर्देश दिए। जनपद में सबसे पीछे चल रही गांगनौली शुगर मिल को निर्देश दिया कि आगामी बैठक से पहले हर सूरत में भुगतान का प्रतिशत 58 तक पहुंच जाना चाहिए। शेरमऊ और गागलहेड़ी शुगर मिलों को उन्हें बकाया गन्ना मूल्य 83 प्रतिशत तक भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी क्षेत्र की नानौता और सरसावा शुगर मिलों को भी अधिकतम भुगतान करने का आदेश दिया। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, डीएन मिश्र, राकेश दीक्षित, एसडी सिंह, सीएस शर्मा, पी सिंह, धनराज सिंह आदि रहे।
शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य लाख रुपये में
मिल अवशेष
देवबंद 8647.04
गांगनौली 14380.23
शेरमऊ 7869.46
गागलहेडी 2477.78
नानौता 10638.46
सरसावा 5305.40
गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार