फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कमेला कालोनी में डलावघर पर कूड़ा डालने से नगर निगम के वाहनों को रोका, हंगामा

कमेला कालोनी में डलावघर पर कूड़ा डालने से नगर निगम के वाहनों को रोका, हंगामा

Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कमेला कालोनी में डलावघर पर कूड़ा डालने से नगर निगम के वाहनों को रोका, हंगामा
कूड़ा डालने से नगर निगम के वाहनों को रोका, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला कमेला कालोनी के निकट स्थित डलाव घर में लगे कूड़े के ढेर और बरसात के बाद उठ रही दुर्गंध से प्रदूषित हो रहे वातावरण से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। शहर का कूड़ा डालने के लिए पहुंचे नगर निगम के वाहनों को कूड़ा डालने से रोक दिया और कर्मचारियों को भगा दिया। लोगों ने मोहल्ले में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका जताई है।

बृहस्पतिवार को मोहल्ला कमेला कालोनी के लोगों ने मोहल्ले के निकट नगर निगम के डलावघर पर कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोक दिया और कर्मचारियों को भगा दिया। लोगों ने नगर निगम पर कूड़े का उठान न कराए जाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि कूड़े का बड़ा ढेर लग चुका है। बारिश से कूड़ा सड़ गया है और दुर्गंध उठ रही है। जिससे आसपास के लोगों का मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को उल्टियां आने लगी हैं, संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। बच्चे बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर निगम ने कूड़ा का निस्तारण नहीं कराया है। लोगों ने कहा कि शहर का कूड़ा यहां नहीं डालने दिया जाएगा। सूचना पर नगर विधायक संजय गर्ग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं और अधिकारियों से इस मामले में वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। विधायक संजय गर्ग का कहना है कि इस क्षेत्र में बीमारियां फैल रहीं हैं। यहां का पानी भी प्रदूषित हो गया है। कूड़े का पहाड़ बन गया है। लेकिन नगर निगम यहां के लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता भी की, लेकिन जमीन न मिलने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed