{"_id":"5b4b9e6e4f1c1b36748b4f94","slug":"61531682414-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी की
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी
सहारनपुर। जागृत युवा ब्राह्मण सभा की बैठक में अध्यक्ष राजीव शर्मा और मयंक शर्मा ने कहा कि 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर में होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन में जनपद से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में भागेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज तरक्की कर सकता है।
रविवार को कोर्ट रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया। संयोजक अर्जुन पंडित और मोहित त्यागी ने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग महासम्मेलन में भागेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन हेमंत शर्मा ने किया। मनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, नीरज शर्मा, सुमित शर्मा, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, मुकुल शर्मा, निक्की वशिष्ठ, आकाश शर्मा, गौरव त्यागी आदि रहे।