फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देश में खुशहाली और भाईचारे की मांगी दुआ

देश में खुशहाली और भाईचारे की मांगी दुआ

Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
देश में खुशहाली और भाईचारे की मांगी दुआ
सहारनपुर। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न मस्जिदों में संपन्न हुई। हजारों मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की और देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में पहले जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाइयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसरियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क और कौम के लिए शांति तथा भाईचारे की दुआ की। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों के अलावा व्यापारियों का शुक्रिया अदा किया। मो. आरिफ खान, खलीफा गुफरान, माजिद खान, चांद खान, आकिब अली, यूनुस, डा. योगेंद्र, अशोक मलिक, आकाश शर्मा, शहजाद अहमद, नौशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सहारनपुर। जुमे की नमाज को लेकर चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह तथा सीओ प्रथम इंदु मौजूद रही। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने भी नमाज अदा की
सहारनपुर। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ कर एक-दूसरे को पवित्र रमजान माह की बधाई दी। गर्मी के मौसम में छोटे-छोटे बच्चे भी मस्जिदों में अपने परिजनों के साथ नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।

रोजेदार के लिए हैल्पलाइन शुरू
सहारनपुर। ऑल इंडिया जमीअत दावतुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी सैय्यद इसहाक गोरा ने बताया कि हर वर्ष की तरह रोजेदारों के लिए हैल्पलाइन शुरू की गई। इसके माध्यम से रोजा, जकात, फितरा, तरावीह और रमजान से संबंधित जानकारी इसहाक गोरा, मुफ्ती अरशद गोरा, मौलाना जुबैर मजाहिरी, मौलाना जुल्फकार कासमी, मौलाना दाऊद शरीयत के हिसाब से देंगे। रोजेदार मोबाइल फोन नंबर 9897399207, 9557757705, 9319462031 और 9319309995 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed