फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार घंटे तक कमल वालिया और साथियों से हुई पूछताछ

चार घंटे तक कमल वालिया और साथियों से हुई पूछताछ

Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चार घंटे तक कमल वालिया और साथियों से हुई पूछताछ
सहारनपुर। जिले के लिए हाईप्रोफाइल बने सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस अधिकारियों की टीम जांच के लिए सुबह ही कमल वालिया के घर पहुंच गई। जांच टीम ने लगभग चार घंटे तक कमल वालिया और सचिन वालिया के साथियों से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। बातचीत की वीडियो रिकार्डिंग के साथ सभी के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे सचिन वालिया की मौत की जांच कर रही जांच अधिकारी इंदु सिद्धार्थ एवं अन्य अधिकारी कमल वालिया के घर पहुंचे। अधिकारियों ने कमल वालिया, परिजनों एवं तीन अन्य लोगों से काफी देर अकेले में बातचीत की। इसके अलावा टीम ने गली के अन्य लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक व्यक्ति से की गई पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग की गई है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी छावनी बना रहा रामनगर
सहारनपुर। ग्राम रामनगर में तीसरे दिन भी कड़ा पहरा रहा। रात भर पुलिस, पीएसी, आरएएफ तथा आरआरएफ के साथ पुलिस अधिकारी तैनात रहे। वाहनों की चेकिंग भी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन वालिया की मौत के बाद गांव में उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए बुधवार से ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। सहारनपुर से लेकर रामनगर तक का पूरा मार्ग छावनी में तब्दील रहा। रात भर पुलिस बल के साथ अधिकारी हर मोड़ पर तैनात रहे। शुक्रवार को गांव में दलित नेताओं के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed