{"_id":"5ae4bc0a4f1c1b62098b7129","slug":"61524939786-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौमांस बरामद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौमांस बरामद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव खेड़ा मेवात में एक घर पर छापा मार कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया। गोकशी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव खेड़ा मेवात में मुस्तकीम के घर गोकशी की जा रही है। सूचना पाकर पुलिस ने गांव में पहुंच कर मुस्तकीम के घर पर छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से 50 किलो गोमांस, छुरी, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटखा आदि उपकरण बरामद किये। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मौके पर पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की है। गोकशी करने वाले मुस्तकीम व उसके दो अन्य साथी पुलिस को आता देखकर फरार हो गये। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गोमांस को जमीन में दफन कर दिया गया है।