फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुलासे को पुलिस की कई टीमें लगीं, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली

खुलासे को पुलिस की कई टीमें लगीं, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली

Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खुलासे को पुलिस की कई टीमें लगीं, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली
देवबंद (सहारनपुर)। पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें काम पर लगी हुई हैं। मंगलवार की देर रात्रि एसएसपी बबलू कुमार और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भी देवबंद पहुंचकर घटना की बाबत जानकारी ली और अधिकारियों को खुलासे के लिए उचित दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद-भायला मार्ग पर स्थित चौधरी सर्विस सेंटर के मैनेजर सुफियान की बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह सेल्समैन मनोज के साथ बाइक पर कैश लेकर वापस लौट रहा था। बदमाश सुफियान से करीब सवा लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। हत्या और लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। रात्रि में एसएसपी बबलू कुमार ने देवबंद पहुंचकर पुलिस को खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए थे। साथ ही स्वॉट टीम, सर्विलांस और सूचना विंग इकाई को काम पर लगाया गया था। इसके अलावा पुलिस की भी कई टीमें बदमाशों की तलाश में इधर उधर दौड़ रही हैं, लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस के पास बदमाशों के बारे में कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने भायला रोड के आसपास लगे कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने बुलंदशहर निवासी सेल्समैन मनोज से भी पूछताछ की है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि खुलासे के लिए विभिन्न टीमें वर्क कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों का सुराग मिल जाएगा।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप की मालिक ने कराई रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने चौधरी सर्विस सेंटर की मालिक शाईस्ता चौधरी की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 व 302 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सुरागकशी के लिए हत्याकांड के एकमात्र गवाह सेल्समैन मनोज से पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed