{"_id":"5aa96d5d4f1c1bba758b5824","slug":"61521053021-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीनें बंद होने से ग्राहक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मशीनें बंद होने से ग्राहक हो रहे परेशान
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बे के बैंकों में एटीएम मशीनें बंद होने से ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि बैंकों में एटीएम मशीनें बंद होने से उन्हें पैसे निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है।
बता दें कि कस्बे के मेन बाजार में स्थित पीएनबी व एसबीआई के एटीएम बंद पड़े है। पूर्व सभासद सपन जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, राजन वर्मा, कुलदीप, काजी अदनान लहक, अनिल जैन आदि का कहना है कि बैंकों के एटीएम बंद होने से उन्हें पैसे निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधकों से एटीएम को शीघ्र चलाने की मांग की है। इस संबंध में रामपुर पीएनबी प्रबंधक ने बताया कि बैंक की एटीएम मशीन खराब हो गई है जल्द ही नई एटीएम मशीन मंगाई जा रही है, दूसरी ओर रामपुर एसबीआई प्रबंधक ने जल्द ही एटीएम को चलवाने की बात कही है।