{"_id":"5a9ee2244f1c1bb5568b7538","slug":"61520362020-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदगुरु के बताए रास्तों पर चलने से आएगी खुशहाली: खुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदगुरु के बताए रास्तों पर चलने से आएगी खुशहाली: खुराना
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के यूपी ब्रांच प्रभारी एसएल खुराना ने कहा कि सद्गुरु के बताए रास्तों पर चलने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आएगी और विश्व का कल्याण होगा।
देहरादून रोड स्थित सत्संग भवन पर आयोजित कार्यक्रम में खुराना ने एडिशनल जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी को जोनल इंचार्ज बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहाना की। कहा कि जो लोग सद्गुरु की समर्पित भावनाओं से सेवा करते है, उन्हें सदैव ही सद्मार्ग व उन्नति प्राप्त होती है। उनका जीवन सुखमयी रहता है। महात्माओं की सेवा में समर्पित हो जाने से मनुष्य के अहंकार और अहम समाप्त हो जाता है। सद्गुरु माता सविंदर हरदेव का भी यही संदेश है कि जन-जन तक सेवाभाव की भावना को उत्पन्न किया जाए। जो लोग सेवाभाव से कार्य करते हैं, उनका सदैव ही कल्याण रहता है। शाखा संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने एसएल खुराना और नवनियुक्त जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी का स्वागत किया।